हालात

उत्तर प्रदेश: नवरात्र के पहले दिन बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 लोगों बीमार, अस्पताल में भर्ती

डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा- ज्यादातर मरीज चांदपुर और ग्रामीण क्षेत्र के हैं। फूड पॉइजनिंग के सिस्टम्स दिखाई दे रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नवरात्र के पहले दिन यूपी के बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से 150 लोगों की तबियत बिगड़ गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कई लोगों की हालत गंभीर है। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा- ज्यादातर मरीज चांदपुर और ग्रामीण क्षेत्र के हैं। फूड पॉइजनिंग के सिस्टम्स दिखाई दे रहे हैं।

ज्यादातर लोग चांदपुर इलाके के रौनिया, स्याऊ गांव के हैं। इन लोगों ने कुट्टू के आटे से पकौड़ी और अन्य चीजें बनाकर​ खाई थी। थोड़ी देर में पेट दर्द, उल्टी-दस्त शुरू हो गई। चक्कर आने लगा और बेहोशी छा गई। इतने लोगों के बीमार होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी अभिषेक अस्पताल पहुंचे और लोगों का हाल जाना।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास