हालात

उत्तर प्रदेश: अवैध काम करने से मना करने पर बीजेपी विधायक ने बिजली विभाग के इंजीनियर को पीटा, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के कासगंज के पीड़ित जूनियर इंजीनियर का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के बावजूद बीजेपी विधायक देवेंद्र राजपूत के लोग उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीजेपी विधायक ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की पिटाई की 

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी देखने को मिला है। यहां पर बीजेपी विधायक देवेंद्र राजपूत ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह अवैध काम करने को तैयार नहीं थी। इंजीनियर ने जैसे ही अवैध काम करने से मना किया विधायक ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह पूरा मामला मंगलवार यानी 18 नवंबर की शाम का है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के नदरई उपकेंद्र पर बीजेपी विधायक पहुंचे थे और यहीं पर उन्होंने जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट की। पीड़ित इंजीनियर का कहना है कि उनकी जान को खतरा है, बीजेपी विधायक के लोग उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। केस दर्ज करने के बाद भी बीजेपी विधायक के खिलाफ पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद