
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 33 साल एक किसान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुधीर कुमार ने बताया कि किसान रजनीश कुमार दुबे ने शनिवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया गांव में अपनी 25 साल पत्नी कंचन की पहले घर में हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
Published: undefined
किसान बैंक का कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा था। दुबे को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार, दुबे ने एक बैंक से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा भी बेच दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कर्ज को लेकर किसान काफी तनाव में था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined