हालात

उत्तर प्रदेश: मेरठ में फटा कारखाने का बॉयलर, दो कर्मचारियों की मौत और तीन घायल

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना इंचौली क्षेत्र के गांव फिटकरी से तीन किलोमीटर दूर स्थित कारखाने में हुई जहां पुराने टायर को गलाकर तेल, राख, तार अलग किए जाते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मेरठ जिले में एक टायर कारखाने में मंगलवार सुबह बॉयलर के फटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी और अन्‍य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना इंचौली क्षेत्र के गांव फिटकरी से तीन किलोमीटर दूर स्थित कारखाने में हुई जहां पुराने टायर को गलाकर तेल, राख, तार अलग किए जाते हैं।

Published: undefined

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुबह अचानक बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आए शंकर (30) और प्रवीण (22) की मौत हो गयी और अन्‍य तीन लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published: undefined

सजवाण ने बताया कि हादसे का शिकार हुये सभी लोग गांव किशोरीपुरा के निवासी थे। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बॉयलर में दबाव अधिक होने के कारण वह फट गया। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है कि हादसे कैसे हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी के अलावा, पुलिस अधीक्षक देहात, उप संभागीय मजिस्ट्रेट, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट