हालात

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान विस्फोट होने से सेना के 4 जवान घायल

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आरक्षित बडकला फायरिंग रेंज में उस वक्त की है जब अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में सेना के चार जवान घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान अचानक विस्फोट होने से सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आरक्षित बडकला फायरिंग रेंज में उस वक्त की है जब अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में सेना के चार जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर व बेहट पुलिस मौके पर पहुंची व एम्बुलेंस की मदद से घायल जवानों को तुरंत बेहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जैन ने बताया कि दो जवानों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों की पहचान सुरेश (45), पवित्र (35), दीपक (27) और प्रवीण (30) के रूप में हुई है। इनमें दीपक और सुरेश का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

जैन ने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि चारों जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है ताकि हादसे की घटना की सही जानकारी मिल सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बैंकिंग, रिलायंस के शेयरों में आई तेजी और US इन्फ्लेशन डेटा आते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे