हालात

उत्तर प्रदेश: बांदा में होली के हुड़दंगी ने दलित युवक को मारी गोली

पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रहे दलित युवक को एक हुड़दंगी ने बाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दलित युवक को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि होली के एक हुड़दंगी ने शौच के लिए जा रहे दलित युवक को मंगलवार सुबह कथित रूप से गोली मारकर घायल कर दिया है।

Published: undefined

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने कहा, "बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रहे दलित युवक पिंटू श्रीवास (26) को एक हुड़दंगी ने बाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने कहा, "इस संबंध में घायल युवक की तहरीर पर गांव के ही शिवमोहन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।"

Published: undefined

घायल युवक पिंटू ने कहा कि पछले तीन साल पूर्व होली के त्योहार में कीचड़ डालने को लेकर शिवमोहन से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में होली के त्योहार में ही उसने उसकी गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन