
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के दन्नाहार थाने के कीरतपुर चौकी के पास टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा आज यानी बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। हादसे की सचूना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Published: 13 Jun 2018, 9:18 AM IST
बताया जा रहा है कि यह बस राजस्थान के जयपुर से कन्नौज के गोसाईगंज जा रही थी। इसी दौरान मैनपुरी के दन्नाहार थाना इलाके में डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 90 यात्री सवार थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही बस हादसे में घायल यात्रियों का सही ढंग से इलाज कराने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
Published: 13 Jun 2018, 9:18 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Jun 2018, 9:18 AM IST