हालात

उत्तर प्रदेश: कौशांबी में भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा, मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, एक घायल

एएसपी ने बताया कि तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेमा देवी और साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आराधना का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटी घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सुबह करीब नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि महराजदीन रैदास का कच्चा मकान भारी बारिश के बीच ढह गया, जिससे उनकी पत्नी प्रेमा देवी (55) और उनकी दो बेटियां साधना (19) और आराधना (17) मलबे में दब गईं।

Published: undefined

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। एएसपी ने बताया कि तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेमा देवी और साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आराधना का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एएसपी ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी