हालात

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-10 में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद गोदाम के कर्मचारियों और आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-10 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा कि आग सेक्टर-10 स्थित एमपीवी टावर के तीसरे फ्लोर पर बने फर्नीचर गोदाम में लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 6 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी और फोम का इस्तेमाल कर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास फर्नीचर की कई अन्य दुकानें और गोदाम होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बना हुआ था, लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों ने आग को सीमित दायरे में रोक लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद गोदाम के कर्मचारियों और आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में फर्नीचर और अन्य सामग्री को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने और मलबा हटाने के बाद ही हो सकेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिक उपकरणों में खराबी इसकी वजह हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने उस स्थान को घेरकर भीड़ को दूर रखा है ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। दमकल विभाग के अनुसार, आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा, लेकिन धुएं और जलती सामग्री के कारण ऑपरेशन में समय लग रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार