हालात

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला, यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, ₹3000 तक इजाफा

नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और ₹20,000 वेतन की खबरों को फर्जी बताया गया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

नोएडा में सोमवार को श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में अंतरिम बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में अधिकतम करीब ₹3000 तक की वृद्धि की गई है।

Published: undefined

अंतरिम बढ़ोतरी, आगे वेज बोर्ड से तय होगी स्थायी दर

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी फिलहाल अंतरिम है। अगले महीने एक वेज बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसकी सिफारिशों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी का स्थायी निर्धारण किया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, यह फैसला वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और श्रमिकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा नई श्रम संहिताओं के तहत देशभर में एक समान ‘फ्लोर वेज’ तय करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Published: undefined

नई न्यूनतम मजदूरी दरें जारी

जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में नई मजदूरी दरें इस प्रकार होंगी:

  • अकुशल श्रमिक: ₹11,313.65 प्रति माह (₹435.14 प्रतिदिन)

  • अर्धकुशल श्रमिक: ₹12,446 प्रति माह (₹478.69 प्रतिदिन)

  • कुशल श्रमिक: ₹13,940.37 प्रति माह (₹536.16 प्रतिदिन)

Published: undefined

₹20,000 वेतन की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें न्यूनतम वेतन ₹20,000 प्रति माह तय होने का दावा किया जा रहा था। इसे “मनगढ़ंत और झूठी” जानकारी बताते हुए लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है।

Published: undefined

सीएम योगी की अपील और सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियोक्ताओं से श्रमिकों को नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और बोनस देने की अपील की है। उन्होंने कार्यस्थल पर महिला श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

साथ ही, उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई अराजकता और बाहरी तत्वों की भूमिका की निंदा करते हुए प्रशासन को ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Published: undefined

नोएडा में प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि सोमवार को नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कई दिनों से जारी धरना अचानक उग्र हो गया, जिसके चलते सेक्टर-60 और 62 के आसपास भारी जाम लग गया और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। इस दौरान दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined