हालात

उत्तर प्रदेश: मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब और उनके सहयोगी सैफुल के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश खे संभल जिले में करीब 7 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब और उनके एक सहयोगी के खिलाफ कम से कम 23 मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने एफएलसी कंपनी के बैनर तले एक निवेश योजना चलाई थी, जिसमें बिटकॉइन निवेश पर 50-70 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न का वादा किया गया था।

Published: undefined

विश्नोई ने कहा, "उन्होंने हर निवेशक से पांच से सात लाख रुपये लिए थे और यकीन दिलाया था कि इससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा, लेकिन ढाई साल बाद भी किसी भी निवेशक को अपना धन वापस नहीं मिला।"

उन्होंने बताया कि अब तक ऐसे 38 लोगों की पहचान की गई है जिनके साथ धोखाधड़ी हुई थी।

Published: undefined

विश्नोई ने कहा, "जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब और उनके सहयोगी सैफुल के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह घोटाला एक संगठित गिरोह की तरह संचालित किया गया था।"

पुलिस ने आरोपियों को विदेश भागने से रोकने के लिए हबीब और उनके बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अगर पीड़ितों का धन वापस नहीं करते हैं तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 107 के तहत उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या

  • ,
  • खड़गे ने मनरेगा के बकाये पर मोदी सरकार को घेरा, ‘जी राम जी’ के प्रावधानों पर भी मांगा जवाब

  • ,
  • अजय राय का बीजेपी सरकार पर हमला, 'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे'

  • ,
  • सिनेजीवन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी और अमित सियाल ने संघर्षों से बनाई पहचान