हालात

उत्तर प्रदेश: महराजगंज में NEET अभ्यर्थी छात्रा ने आत्महत्या की, परीक्षा देने के बाद तनाव में थी

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से छात्रा की नीट की प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई। उस पर हाथ से लिखा था, "मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया"। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) निर्भय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और प्रश्न पुस्तिका जब्त कर ली गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुरा गांव में नीट की अभ्यर्थी रही एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चंचल भारती (19) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा देने के बाद वह मानसिक तनाव में थी और करियर को लेकर परेशान थी।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि चंचल घर के अंदर बेहोश मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से छात्रा की नीट की प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई। उस पर हाथ से लिखा था, "मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया"। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) निर्भय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और प्रश्न पुस्तिका जब्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हाथ की लिखाई की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

Published: undefined

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता दर्ज़ी का काम करते हैं और आर्थिक तंगी के बावजूद वह बच्चों को पढ़ा रहे थे। परिजनों ने बताया कि चंचल पढ़ाई में होशियार थी और उसे काफी उम्मीदें थीं।

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Published: undefined

दरअसल, यह अकेला मामला नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार 12 मई को नीट-यूजी 2026 रद्द किए जाने और 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित किए जाने के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में कम-से-कम 12 अभ्यर्थियों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद भी कुछ ऐसी घटनाऐं सामने आई हैं। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड और गोवा के छात्र शामिल हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined