हालात

उत्तर प्रदेश: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश जारी

तीनों प्राधिकरण के ये अधिकारी बीते कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण में ही थे और कुछ अधिकारियों का कई बार तबादला किया गया लेकिन वे अपने नए तैनाती स्थल पर हाजिर नही हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला आदेश के बावजूद नए तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं होने पर नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार रात को निलंबित कर दिया और तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक सचिव अनिल कुमार सागर ने ये आदेश जारी किए।

प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, तीनों प्राधिकरण के ये अधिकारी बीते कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण में ही थे और कुछ अधिकारियों का कई बार तबादला किया गया लेकिन वे अपने नए तैनाती स्थल पर हाजिर नही हुए।

बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें नोएडा विकास प्राधिकरण के विधि अधिकारी नरदेव, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह कोमार, सहायक प्रबंधक यूसुफ फारूक, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, प्रबंधक सुमित ग्रोवर एवं लेखाकार प्रमोद कुमार तथा यमुना विकास प्राधिकरण के प्रबंधक अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार एवं प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई शामिल हैं। इनके अलावा नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है