हालात

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव से 'नाखुश' ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान! सपा को कहेंगे अलविदा?

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असफलता इस बात की तरफ इशारा करती है कि सफलता के लिए प्रयास पूरे मन से नहीं किया जिसका खामियाजा भुगत रहे हैं। जो कमी रह गई है उसे हम जनता के बीच में जाकर ही दूर कर सकते हैं। हम उनसे (अखिलेश यादव) चार से पांच बार यह कह चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कहल की खबर सामने आती रही हैं। कभी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को लेकर तो कभी अकिलेश यादव और आजम खान को लेकर। सवाल यह है कि क्या उन दलों में भी बेचैनी है, जिन्होंने यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था? उन दलों में सबसे प्रमुख नाम है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सभी मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। अक्सर वह अलग-अलग मुद्दों पर बयान देते रहे हैं। फिलहाल जो उन्होंने बयान दिया है, उससे अखिलेश यावद और समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “असफलता इस बात की तरफ इशारा करती है कि सफलता के लिए प्रयास पूरे मन से नहीं किया जिसका खामियाजा भुगत रहे हैं। जो कमी रह गई है उसे हम जनता के बीच में जाकर ही दूर कर सकते हैं। हम उनसे (अखिलेश यादव) चार से पांच बार यह कह चुके हैं।”

राजभर ने कहा, “उनके पार्टी के कई लोग मुझसे कह चूके हैं कि उनसे (अखिलेश यादव) कहिए कि घर से निकलें और लोगों से मिलें। हम तो उनके साथ चार महीने पहले आए तो हमने उनके साथ मिलकर अपने इलाकों में ताकत दिखाई लेकिन उनके इलाकों में ही हम पिट गए तो क्या कर सकते हैं।”

यूपी चुनाव के बाद कई बार ऐसी खबरें सामने आईं कि ओम प्रकाश राजभर, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की कार्यशैली से खुश नहीं है और बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि खुद ही राजभर ने ऐसी खबरों का खंडन किया। लेकिन अब जो उन्होंने बयान दिया है, उससे साफ है कि राजभर, अखिलेश यावद की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या राजभर अखिलेश यादव को अलविदा कहेंगे?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला