हालात

यूपी: योगी राज में बेखौफ बदमाशों का आतंक, मऊ में समाजवादी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

समाजवादी पार्टी के नेता बिजली यादव सुबह शैर पर निकले थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें रास्ते मे रोका और कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार दी। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। मऊ के मोहमदाबाद में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने समाजादी पार्टी के नेता बिजली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published: 12 Jan 2020, 1:56 PM IST

बताया जा रहा है कि बिजली यादव सुबह शैर पर निकले थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें रास्ते मे रोका और कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार दी। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इस साल के अंत में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव है। बिलली यादव पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली यादव की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Published: 12 Jan 2020, 1:56 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Jan 2020, 1:56 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन