हालात

उत्तर प्रदेश: वाहन मालिकों को झटका! लखनऊ का सफर हुआ महंगा, NHI ने बढ़ाईं फरीदपुर टोल की दरें

एनएचएआई के प्रोजेक्टर डायरेक्टर बीपी पाठक के मुताबिक, रोजा बाइपास चालू होने से राष्ट्रीय राममार्ग पर 10 किलोमीटर का सफर बढ़ा है। इसलिए टोल की दरों को संशोधित किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बरेली-लखनऊ हाईवे से सफर करने वाले वाहन मालिकों के महंगाई का झटका लगा है। हाईवे पर स्थित फरीदपुर टोल प्लाजा पर एनएचएआई ने टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी हैं। ऐसे में शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ का सफर करना महंगा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में यहां से 18 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। औसतन 30 लाख रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स जमा करता है। टोक्स में बढ़ोतरी के बाद 34 लाख रुपये प्रतिदिन वसूली होगी। हालांकि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए मासिक पास की दर 330 रुपये ही रहेगी। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

ग्राफिक्स नवजीवन

एनएचएआई के प्रोजेक्टर डायरेक्टर बीपी पाठक के मुताबिक, रोजा बाइपास चालू होने से राष्ट्रीय राममार्ग पर 10 किलोमीटर का सफर बढ़ा है। इसलिए टोल की दरों को संशोधित किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में औसतन 18 हजार वाहन गुजरते हैं। करीब 30 लाख रुपये टोल टैक्स के रूप में मिलता है। टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद अब तीन से चार लाख रुपये का राजस्व बढ़ जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Sep 2023, 12:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो