हालात

यूपी में अब हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू होगा, सीएम योगी का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में अब हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कुछ पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है। आगामी वर्ष से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन विषयों के पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ने के लिए मिलेंगे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करवा रही है। इसके लिए कुछ किताबों को हिंदी में प्रिंट करवा दिया गया है और इसके लिए गठित कमेटी लगातार काम कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब