हालात

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रामकोला थाना इलाके के चार लोग कार में सवार होकर निकले थे। कार में सवार लोग रामकोला से सिंगहा के तरफ जा रहे थे। करीब रात 12 बजे रामकोला थाना क्षेत्र के दमदरी पुल के पास उनकी कर बेकाबू होकर बड़ी गंडक नहर में जा गिरी।

यूपी के कुशीनगर में नहर में गिरी कार।
यूपी के कुशीनगर में नहर में गिरी कार। फोटो: सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले रामकोला थाना क्षेत्र के दमदरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नहर में बेकाबू कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में चार लोग सवार थे। एक शख्स की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रामकोला थाना इलाके के चार लोग कार में सवार होकर निकले थे। कार में सवार लोग रामकोला से सिंगहा के तरफ जा रहे थे। करीब रात 12 बजे रामकोला थाना क्षेत्र के दमदरी पुल के पास उनकी कर बेकाबू होकर बड़ी गंडक नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिनले का पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नहर से दो शवों और एक घायल को बाहर निकाला। शवों को पोस्मार्टम के लिए अस्ताल पहुंचा दिया गया है।

कार में गुड्डू और मनोज यादव, सुबोध मणि और भीम सिंह सवार थे। हादसे में गुड्डू और मनोज यादव की मौके पर मौत हो गई। सुबोध मणि को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं कार में सवार चौथा व्यक्ति भीम सिंह अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रह है। बताया जा रहा है कि यह चारों लोग भीम सिंह की बहन की डिलीवरी के बाद उससे अस्पताल में मिलने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Aug 2023, 8:33 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल

  • ,
  • दीपावली के बाद जहरीली हवा का बढ़ा खतरा, फेफड़ों से दिल तक को बीमार कर सकता है प्रदूषण, ऐसे करें बचाव