हालात

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में पंक्चर बना रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालात गंभीर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने रौंद दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना राजपुर थाना इलाके के पांडे पुरवा के पास की है।

खबरों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात यहां ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, दोनों ट्रकों में बालू भरी है। थानाध्यक्ष राजापुर जयशंकर सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • प्रियंका ने बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- पीएम सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं मोदी, बेंच के सामने तीन महिलाएं खड़ी थीं इसलिए नहीं आए PM- प्रियंका गांधी

  • ,
  • बिहार: नीट छात्रा की मौत जांच मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- नीतीश सरकार लीपापोती कर रही है

  • ,
  • 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर नेता प्रतिपक्ष की बात नहीं सुनना चाहते थे प्रधानमंत्री मोदी', कांग्रेस का सरकार पर हमला

  • ,
  • ओडिशा में फिर रेल हादसा, चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं