हालात

UP: होली से ठीक पहले दो हादसे, मेरठ में इंसेक्टिसाइड प्लांट में आग, सीतापुर में फैक्ट्री का शटरिंग गिरा, 1 की मौत, 8 घायल

मेरठ देहात में इंसेक्टिसाइड प्लांट में आग लग गई। मेरठ देहाद के एसपी अनिरुद्ध ने बताया कि इंसेक्टिसाइड प्लांट में आग की सूचना हमें मिली, यहां केमिकल इस्तेमाल होते हैं, जिनमें आग लग गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में दो जगहों पर हादसे हुए हैं। पहला हादसा उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ, जहां निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री का शटरिंग गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Published: 07 Mar 2023, 8:52 AM IST

वहीं, दूसरा हादसा मेरठ में हुआ। मेरठ देहात में इंसेक्टिसाइड प्लांट में आग लग गई। मेरठ देहाद के एसपी अनिरुद्ध ने बताया कि इंसेक्टिसाइड प्लांट में आग की सूचना हमें मिली, यहां केमिकल इस्तेमाल होते हैं, जिनमें आग लग गई थी। 6 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जाएगी।

Published: 07 Mar 2023, 8:52 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Mar 2023, 8:52 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर