हालात

ग्रेटर नोएडा: मंदिर में पुजारी ने महिला से किया रेप, फरार पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के एएसपी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी पुजारी स्वामी कन्हैया नंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और फरार पुजारी की तलाश की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया ग्रेटर नोएडा में मंदिर में पुजारी पर महिला से रेप का आरोप

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बादलपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंदिर परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूरा मामला 9 जुलाई का है। पीड़िता के मुताबिक, वह अपनी रिश्तेदार के साथ मंदिर में गई थी। इस दौरान पुजानी ने मंदिर परिसर में बने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से मंदिर का पुजारी फरार है।

ग्रेटर नोएडा के एएसपी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी पुजारी स्वामी कन्हैया नंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और फरार पुजारी की तलाश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़