हालात

Kedarnath By-Election: केदारनाथ सीट पर तीन बजे तक 47 फीसदी मतदान

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 130 पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में बुधवार को दोपहर तीन बजे तक 47 फीसदी मतदान हो चुका है । प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक 47 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

इससे पहले, सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा ।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 130 पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय और चुनाव आयोग से होती रहेगी।

विधानसभा क्षेत्र में 90,875 मतदाता हैं जिसमें 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव का नतीजा 23 तारीख को घोषित होगा।

बीजेपी विधायक शैलारानी रावत की इस वर्ष जुलाई में निधन होने के कारण रिक्त हुई केदारनाथ सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत सहित कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हर बार की तरह इस बार भी केदारनाथ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है । नौटियाल और रावत दोनों ही प्रत्याशी केदारनाथ विधानसभा का पूर्व में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में केदारनाथ सीट से पहली बार विधायक बने 54 वर्षीय रावत को 2022 के विधानसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। नौटियाल दो बार 2002 और 2007 केदारनाथ सीट से विधायक रह चुकी हैं जबकि 2012 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। पचपन वर्षीय नौटियाल फिलहाल प्रदेश पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं ।

बीजेपी के सामने जहां इस सीट को अपने कब्जे में बरकरार रखने की चुनौती है वहीं कांग्रेस बदरीनाथ के बाद एक बार फिर केदारनाथ में सत्ताधारी दल को पटखनी देने की कोशिश कर रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए