
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। वह खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 6,900 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड के नतीजों पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है हम उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हमारे प्रयासों में जो कमी रही उसको मैं स्वीकार करता हूं। कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के तौर पर मैं हार की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा, “यह जो विजय हुई है वह नरेंद्र मोदी के कारण से ही हुई है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मेहनत है। यह मिथक टूट गया है कि एक बार कांग्रेस आएगी और एक बार बीजेपी आएगी। पहली बार उत्तराखंड का मिथक टूटा है। हम बहुत बड़े बहुमत से सरकार बना रहे हैं।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को हरा दिया है। भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन बीजेपी राज्य में सरकार बना रही है। बीजेपी को करीब 48 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस 20 से कम पर ही सिमट रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।”
उत्तराखंड में 70 सीटों में से 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।
केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सींह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं।”
उत्तराखंड में 70 सीटों में से 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड में 70 सीटों में से 68 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 5 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड के खटीमा से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछड़ गए गए हैं।
उत्तराखंड में 70 सीटों में से 57 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है।
यूपी के नतीजे यहां देखें: उत्तर प्रदेश विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट 2022 LIVE
उत्तराखंड में बीजेपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। 14 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे।
नतीजों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, “एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है।”
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। 14 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये आज पता चलेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Mar 2022, 6:47 AM IST