हालात

उत्तराखंड: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, अबतक तीन लोगों की मौत, मालसी इलाके की घटना

खबरों की मानें तो बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मालसी इलाके में हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि HP रोडवेज की यह बस हिमाचल के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी।

हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

खबरों की मानें तो बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए