हालात

आईआईटी रुड़की में कोरोना संक्रमण का प्रकोप, 88 छात्र कोविड पॉजिटिव

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के लगभग 88 छात्रों का गुरुवार को कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। गुरुवार को एक संस्थान के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के लगभग 88 छात्रों का गुरुवार को कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। गुरुवार को एक संस्थान के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। संस्थान की प्रवक्ता सोनिका श्रीवास्तव ने कहा कि सभी 88 छात्रों को आईआईटी परिसर के अंदर गंगा हॉस्टल में रखा गया है। इस हॉस्टल को एक स्पेशल कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

बता दें कि मंगलवार तक 60 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को संस्थान में आयोजित आरटी-पीसीआर टेस्ट में 20 और छात्रों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी रुड़की में 80 कोरोना पॉजिटिव छात्रों पाए जाने के बाद से ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने कॉटले, कस्तूरबा, सरोजिनी, गोविंद भवन और विज्ञान कुंज नाम के 5 हॉस्टल को सील कर उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईआईटी में 3000 छात्र हैं जिसमें से लगभग 1200 छात्र इन 5 हॉस्टल में रहते हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, "इन छात्रों को हरिद्वार के चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है।" साथ ही करीब 5 हॉस्टल को सील कर दिया गया है। हालांकि संस्थान की ऑनलाइन क्लासेस बिना किसी रुकावट के जारी हैं।

श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि संस्थान राज्य सरकार के सभी कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहा है।

आईएएनएस के इनरपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया