हालात

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, ताश के पत्ते की तरह ढहे घर, पूरा गांव तबाह, 2 लोगों की गई जान, कई लापता

पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास रात लगभग 1 बजे बादल फटा और धारचूला के खोटीला गांव में भारी तबाही मचा दी है। ग्वाल गांव और धारचूला मल्ली बाजार पिथौरागढ़ में घरों में भी पानी घुस गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बादल फटने से तबाही मची हुई है। खबरों के मुताबिक, बादल फटने से एक गांव पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग लापता बताया जा रहे हैं। इस हादसे का बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

खबरों के मुताबिक, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास रात लगभग 1 बजे बादल फटा और धारचूला के खोटीला गांव में भारी तबाही मचा दी है। ग्वाल गांव और धारचूला मल्ली बाजार पिथौरागढ़ में घरों में भी पानी घुस गया। वहीं मामले पर डीएम ने बताया कि लगभग 30 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।

खबरों के मुताबिक, पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा धारचूला बाजार में कई घरों में घुस गया। वहीं बाजार की सड़क भी मलबे से पूरी तरह से पट गई। सड़क में पार्क किए गए वाहन भी मलबे में दब गए हैं। इसके साथ ही, मल्ली बाजार, ग्वाल गांव, खोतीला में सड़कों पर मलबा जमा हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी