हालात

उत्तराखंडः पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

भर्ती घोटालों के खिलाफ बीते 10 फरवरी को देहरादून में छात्रों के आंदोलन के के दौरान कांग्रेस के पैदल मार्च में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो गिर गए थे, जिसके बाद पुलिस वाले उन्हें उठाकर एम्बुलेंस में ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी।

फोटोः GettyImages
फोटोः GettyImages 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया है।

Published: undefined

अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें उल्टी और कुछ अन्य शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है और जांच किये जा रहे हैं। वहीं, हरीश रावत के स्टाफ सूत्रों का कहना है कि वो हाथ में लगी चोट को दिखाने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों की टीम ने कुछ टेस्ट के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती किया है।

Published: undefined

बता दें कि राज्य में भर्ती घोटालों के खिलाफ बीते 10 फरवरी को देहरादून में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो बेहोश हो गए थे, जिसके बाद कुछ पुलिस वाले उन्हें उठाकर एम्बुलेंस में ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। इसके बाद उन्हें आंदोलन स्थल से अस्पताल ले जाया गया था।

Published: undefined

हालांकि, इस घटना के बाद हरीश रावत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने दावा किया था कि पुलिस की धक्का-मुक्की के कारण उन्हें चोट लगी थी। ऐसा हर आंदोलन के दौरान होता है। ऐसा नही है कि पुलिस ने जानबूझकर उनके साथ कुछ किया है। इसके बाद वह स्वस्थ थे, लेकिन आज तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार

  • ,
  • रणवीर सिंह धमकी मामला: क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी