
उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी।"
इससे पहले सुबोध उनियाल की ओर से जानकारी दी गई थी कि कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता के साथ स्थानीय लोग अपने-अपने जिलों में धाम के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कोविड कर्फ्यू को लेकर जो मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी की गई, उसमें चारधाम यात्रा को सशर्त खोले जाने का जिक्र नहीं था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए