हालात

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, अब चपेट में आए स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, खुद को किया क्वारंटाइन

उत्तराखंड के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अमित नेगी ने हाल में ही अपना कोरोना टेस्‍ट करवाया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 83 हजार के पार हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में करीब 500 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। इन सबके बीच कोरोना को लेकर राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अमित नेगी ने हाल में ही अपना कोरोना टेस्‍ट करवाया था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों की मानें तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमित नेगी को क्‍वारंटीन होना पड़ा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 दिसंबर को महिला और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी थी। राज्य की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 496 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83502 हजार हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 524 है, जो एक अच्छा संकेत है। वहीं बीते 24 घंटे में 11 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1372 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आरएसएस-बीजेपी इंसानों को बांटती थी, अब मोदी जी के इशारे पर देव भी बांटे जा रहे, तेजस्वी का हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: तुषार-आयुष्मान को धमकी देने वाला हिरासत में और संजय गुप्ता की प्रेयर मीट में भावुक हुए मिलाप जावेरी

  • ,
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैं

  • ,
  • यादों में रीता भादुड़ी: कभी लीड हीरोइन के तौर पर नहीं मिली पहचान, लेकिन सहायक रोल से छोड़ी अपनी अमर छाप

  • ,
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, केरल सरकार ने उनके खिलाफ पुराने मामले में जांच को दी मंजूरी