हालात

उत्तराखंड: दिल्ली से एक शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी आ रहे लोगों की कार खाई में गिरी, हादसे में 3 लोग घायल

एसडीआरएफ ने बताया कि कार में सवार तीन लोग दिल्ली से पौड़ी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुमखाल से आगे एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली से एक शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी आ रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गुमखाल के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कार सवार तीनों लोगों को घायलावस्था में मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

एसडीआरएफ ने बताया कि वैगनआर कार (डीएल 3सी बीयू 3488) में सवार तीन लोग दिल्ली से पौड़ी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुमखाल से आगे एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान गाजियाबाद के विनोद शर्मा के अलावा पौड़ी के दीवान सिंह और अवतार सिंह रावत के तौर पर हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा

  • ,
  • Asia Cup 2026: नकवी के सामने नहीं झुका भारत, महिला टीम ने मोहसिन के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, सीधे ड्रेसिंग रूम लौटी