हालात

अलर्ट: उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम, इन तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते मौसम का मिजाज खराब रहेगा। तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में एवलांच की चेतावनी दी गई है। केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावनाओं के बीच सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा।

इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि, डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि, वह मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करें। संभव हो तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश को हिरासत में लिया गया, विपक्ष ने कहा- वे डरे हुए हैं

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत

  • ,
  • प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में शामिल हों- राहुल गांधी ने हर देशभक्त भारतीय के लिए जारी की अपील

  • ,
  • सिक्किम सुरंग हादसा: एनएचपीसी ने कहा, फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी, अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

  • ,
  • सिनेजीवन: छात्रों के समर्थन में उतरे कई बॉलीवुड सितारे और 'हसल 5' में बादशाह की धमाकेदार वापसी