हालात

वरुण गांधी ने आर्थिक नीति पर मोदी सरकार को घेरा, छोटे कारोबारियों को बर्बाद करने का लगाया आरोप

वरुण गांधी किसान आंदोलन से लेकर लखीमपुर हिंसा और फिर हाल में यूपीटीईटी में गड़बड़ी समेत कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरते रहे हैं। ऐसे बयानों के कारण ही अक्टूबर में उन्हें और उनकी मां मेनका गांधी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि कुप्रबंधन ने बड़ी संख्या में छोटे उत्पादकों और दुकानदारों को अपना कारोबार बंद करने के लिए मजबूर किया है। बीजेपी सांसद ने लोगों से अपील की है कि वे अमेजन और वॉलमार्ट के बजाय पड़ोस के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करके उनका समर्थन करें।

वरुण गांधी ने ट्विटर पर एक खबर साझा करते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के समय वे (छोटे उत्पादक और दुकानदार) ही थे जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की देखभाल की। आज भ्रष्टाचार, महंगाई और आर्थिक नीति के कुप्रबंधन के कारण बड़ी संख्या में छोटे उत्पादक और दुकानदार अपना व्यवसाय बंद करने को मजबूर हैं।

वरुण गांधी किसानों के विरोध से लेकर लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की घटना और फिर 5 दिसंबर को यूपीटीईटी में अनियमितताओं समेत कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी की सरकार से सवाल करते रहे हैं। लखनऊ में यूपी शिक्षक परीक्षा के विरोध करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए वरुण गांधी ने पूछा था कि भर्ती क्यों नहीं की जाती हैं जब रिक्तियां होती हैं।

उन्होंने यूपी शिक्षक प्रवेश परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कैंडल लाइट मार्च निकालने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो साझा करते हुए अफसोस जताया कि कोई भी उनकी मांग को सुनने के लिए तैयार नहीं है। लगातार ऐसे बयानों के बाद अक्टूबर में वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से हटा दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम