हालात

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में निधन

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, "जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, यह मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।"

सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा के दिग्गज मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड काम शुरू करने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। सतीश कौशिक को अभिनेता के रूप में 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें खूब शोहरत मिली थी। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।

सतीश कौशिक ने फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, क्योंकि, ढोल और कागज जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Mar 2023, 8:14 AM IST

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत