हालात

वीडियो: यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, एक कांवड़िये की मौत, 16 घायल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा के अनुसार, ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 17 कांवड़िये घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल कांवड़ियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां संतोष चौहान नामक कांवड़िये ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार तड़के एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि गंगाजल लेने के लिए मुरादाबाद के हरसैनपुर से हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली देहात क्षेत्र में हिंदूपुर के पास तड़के लगभग पांच बजे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

झा के अनुसार, ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 17 कांवड़िये घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल कांवड़ियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां संतोष चौहान नामक कांवड़िये ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। झा के मुताबिक, बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और झारखंड के कोडरमा निवासी आरोपी ट्रक चालक सुनील को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर