हालात

वीडियो: साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया बेतुका बयान, ‘विपक्ष मारक शक्ति का प्रयोग कर ले रही है बीजेपी नेताओं की जान’

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। उन्‍होंने आशंका जताई है कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर ‘मारक शक्ति’ का उपयोग कर रहा है, जिससे नेताओं की मौत हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है, जिस कारण उनकी असमय मृत्यु हो रही है।

Published: 26 Aug 2019, 3:26 PM IST

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा पू्र्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने माइक को थामा और दे दिया एक बेतुका बयान। उन्होंने कहा, “मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे। उन्होंने कहा था कि बहुत बुरा समय चल रहा है। उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपनी साधना कम मत करना। विपक्ष बीजेपी पर ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जिससे बीजेपी को नुकसान पहुंचे। निश्चित रूप से बीजेपी के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं वो उन पर असर करेगा, उनको हानि पहुंचा सकता है। मैं इसके बाद महाराज जी की बात को सुना फिर भूल गई। लेकिन आज जब मैं ये देखती हूं कि वास्तव में सभी बड़े नेता आज एक बाद एक चले जा रहे हैं, ऐसे में मन में एक बार आया कि कहीं ये सच तो नहीं?” हालांकि, इस दौरान जिस महाराज जी की कहानी साध्वी प्रज्ञा बता रही थी उनके बारे में जानकारी नहीं दी।

Published: 26 Aug 2019, 3:26 PM IST

यही कोई पहली बार नही है जब सावी प्रज्ञा ने बेतुका बयान दिया हो। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर भी आपत्तिजनकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “हेमंत करकरे से मैंने कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।”

Published: 26 Aug 2019, 3:26 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Aug 2019, 3:26 PM IST

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए