
मध्य प्रदेश के एक मंत्री की कथित गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक कथित तौर पर शराब पी रहे हैं, जिसपर उनका गांव के लोगों से विवाद भी हुआ। कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि यह गाड़ी तो शिवराज सरकार के मंत्री की है।
Published: 01 Jun 2021, 4:08 PM IST
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को ट्वीट के साथ साझा किया है। उन्होंने लिखा, "ये जिस गाड़ी में शराबखोरी हो रही है वो प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की बतायी जा रही है और जो चला रहा है वो निजी ड्राइवर बताया जा रहा है? यह सतलापुर थाना क्षेत्र में स्कूल के पास का वीडियो है। सइंया भये कोतवाल तो डर काहे का, वैसे भी अभी प्रदेश में शराब प्रेमी सरकार है?"
Published: 01 Jun 2021, 4:08 PM IST
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन युवक एक गाड़ी में बैठे हैं, जिसका नंबर सरकार की गाड़ियों का है, राज्य में सरकार की गाड़ियों का नंबर एमपी 02 से शुरु होता है। गाड़ी में बैठा एक युवक कुछ पी रहा है। उसके बाद गांव के लोग गाड़ी को घेर लेते हैं, विवाद भी होता है, ग्रामीण गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश भी करते हैं। उसके बाद गाड़ी चालक तेजी से भाग जाता है।
Published: 01 Jun 2021, 4:08 PM IST
इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य की बीजेपी सरकार कांग्रेस ने तीखे आरोप लगाए हैं। हालांकि कांग्रेस के आरोपों को लेकर बीजेपी के नेताओं से संपर्क किया गया, मगर कोई भी उपलब्ध नहीं हुआ। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गर्माने की संभावना है।
Published: 01 Jun 2021, 4:08 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Jun 2021, 4:08 PM IST