हालात

विजयदशमी: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राहुल गांधी बोले- बुराई पर अच्छाई की जीत सबसे बड़ा सत्य है

आज देशभर में बड़े धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत एक सार्वभौमिक सत्य है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देशभर में बड़े धूमधाम से विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। ये दिन देश के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए।”

वही पीएम मोदी ने कहा, “इस अवसर पर देश के लोगों को शुभकामना।” इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बुराई पर अच्छाई की जीत एक सार्वभौमिक सत्य है। आज हम उस सत्य में अपनी आस्था रखते हैं। दशहरा के खुशी के मौके पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।”

कांग्रेस पार्टी ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “ सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई कितनी ही बड़ी हो जाए, उसका विनाश होना तय है। अच्छाई के सामने बुराई और सच्चाई के सामने झूठ, ज्यादा देर टिक नहीं पाते हैं। आपके जीवन से भी तमाम बुराइयों के मिटने की हम कामना करते हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला