हालात

वायरल सब्जीवाले रामेश्वर की राहुल गांधी से हुई मुलाकात, एक दिन पहले जताई थी बात करने की इच्छा

गरीब सब्जी विक्रेता का कल एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करने की इच्छा जताई। वीडियो वायरल हो गया और एक दिन बाद वास्तव में आज उस सब्जी वाले की राहुल गांधी से मुलाकात हो गई।

वायरल सब्जीवाले रामेश्वर की राहुल गांधी से हुई मुलाकात
वायरल सब्जीवाले रामेश्वर की राहुल गांधी से हुई मुलाकात फोटोः @RahulGandhi

देश में बढ़ती मंहगाई के बीच बीते दिनों दिल्ली के आजादपुर मंडी से एक सब्जीवाले का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपना दर्द बयान करते हुए सब्जी विक्रेता के आंसू छलक आए थे और गला रुंध गया था। इस सब्जी विक्रेता का कल एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करने की इच्छा जताई। वीडियो वायरल हो गया और एक दिन बाद वास्तव में आज उस सब्जी वाले की राहुल गांधी से मुलाकात हो गई।

Published: undefined

इस सब्जी विक्रेता का नाम रामेश्वर है। वह उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के खतैली गांव के रहने वाले हैं और दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करते हैं। एक दिन पहले एक चैनल से बात करते हुए रामेश्वर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करने की इच्छा जताई थी। एक दिन बाद आज उनकी राहुल गांधी से काफी देर तक न सिर्फ मुलाकात हुई, बल्कि उन्होंने साथ खाना भी खाया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर से काफी देर तक बातें कीं। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने रामेश्वर के साथ अपनी फोटो भी ट्वीटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।”

Published: undefined

बता दें कि रामेश्वर के पिछले वीडियो को खुद राहुल गांधी ने भी शेयर किया था।  इतना ही नहीं, वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी 1 अगस्त को आजादपुर मंडी भी पहुंचे थे और वहां सब्जी और फल विक्रेताओं से मुलाकात की थी। रामेश्वर ने बताया कि उन्हें पता चला कि उनका वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी आजादपुर मंडी पहुंचे थे। हालांकि उनकी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से बात करने की इच्छा जताई और एक दिन बाद कांग्रेस नेता से उनकी मुलाकात हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प

  • ,
  • लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: आखिर क्यों उठाना पड़ा विपक्ष को ऐसा कदम