हालात

विराट कोहली ने दी बड़ी खुशखबरी! बोले- जनवरी 2021 में आ रहा है नन्हा मेहमान

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। विराट कोहली ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं।

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। कहा जाता है कि उस समय विराट काफी नर्वस थे, क्योंकि उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। खबरों में कहा गया था कि इस विज्ञापन के बाद ही दोनों के बीच दोस्ती नजदिकियां बढ़ी थी और दोनों बन गए थे। इसके बाद दोनों अक्सर साथ नजर आते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Aug 2020, 11:31 AM IST

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी