हालात

विशाखापट्टनम: कोस्टगार्ड के जहाज में आग लगी, 29 लोग थे सवार, 28 बचाए गए 1 लापता  

विशाखापट्टनम तट पर तटरक्षक के एक अपतटीय पोत में सोमवार को आग लगने के बाद 28 कर्मियों को बचा लिया गया, जबकि चालक दल का एक सदस्य लापता है। पूर्वी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता के अनुसार, आग लगने के बाद जहाज कोस्टल जगुआर के चालक दल के सदस्य खुद को बचाने के लिए जहाज से समुद्र में कूद गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विशाखापट्टनम तट पर तटरक्षक के एक अपतटीय पोत में सोमवार को आग लगने के बाद 28 कर्मियों को बचा लिया गया, जबकि चालक दल का एक सदस्य लापता है। पूर्वी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता के अनुसार, आग लगने के बाद जहाज कोस्टल जगुआर के चालक दल के सदस्य खुद को बचाने के लिए जहाज से समुद्र में कूद गए।

उन्होंने कहा, "कोस्टल जगुआर में कथित तौर पर एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद जहाज से धुंआ निकलने लगा।" क्षेत्र में मौजूद आईसीजीएस रानी राशमोनी को बचाव अभियान के लिए भेजा गया।
विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट (वीपीटी) की नौकाओं के साथ मिलकर रानी राशमोनी ने संकट में फंसे चालक दल को बचाया। प्रवक्ता ने कहा, "पोत पर तैनात रहे चालक दल के 29 सदस्यों में से 28 को बचा लिया गया है, जबकि एक सदस्य लापता है, जिसकी तलाश जारी है।"

बचाव कार्य में आईसीजीएस समुद्र पहरेदार, आईसीजी हेलीकॉप्टर और आईसीजीएस सी-432 भी शामिल हैं। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप