हालात

मेघालय विधानसभा उपचुनाव में दिखा वोटर्स का उत्साह, शाम तक 92 प्रतिशत से अधिक मतदान

मेघालय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को हुए चुनाव से पहले 20 फरवरी को सोहियोंग से यूडीपी उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी की वजह से मौत के कारण यहां मतदान नहीं हो सका था। इसी कारण से आज इस सीट पर मतदान कराया गया है। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

मेघालय विधानसभा उपचुनाव में वोटर्स का उत्साह दिखा
मेघालय विधानसभा उपचुनाव में वोटर्स का उत्साह दिखा फोटोः IANS

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की सोहियोंग विधानसभा सीट पर आज हुए उपचुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। शाम में मतदान समाप्त होने तक उपचुनाव में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सभी बूथों से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।

Published: undefined

मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खारकोंगोर ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए उपचुनाव में हिंसा की किसी घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद से पहली बार मतदान करने वाले युवा और बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। यहां 17,687 महिलाओं सहित 34,783 मतदाताओं को चुनाव मैदान में उतरे 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना था।

Published: undefined

सोहीयोंग उपचुनाव में बहुकोणीय मुकाबला देखा गया। यहां यूडीपी ने सिंशार लिंगदोह थबाह, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने समलिन मालनगियांग और बीजेपी ने सेराफ एरिक खारबुकी को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने एस. ओसबोर्न खरजाना, तृणमूल कांग्रेस ने स्टोडिंगस्टार थबाह और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सैंडोंडोर रेनथियांग को चुनाव में खड़ा किया है।

Published: undefined

गौरतलब है कि मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुआ था। लेकिन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी के कारण 20 फरवरी को मृत्यु हो जाने के कारण सोहियोंग सीट पर मतदान नहीं हो सका था। इसी कारण से आज इस सीट पर मतदान कराया गया है। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें