हालात

4000 फीट ऊंचाई पर इंडिगो के प्लेन से टकराया गिद्ध, रांची एयरपोर्ट कराई गई इमरजेंसी लैंडिग, सभी यात्री सुरक्षित

विमान के पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पायलट सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। दोपहर करीब 2 बजे पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

4000 फीट ऊंचाई पर इंडिगो के प्लेन से टकराया गिद्ध, रांची एयरपोर्ट कराई गई इमरजेंसी लैंडिग, सभी यात्री सुरक्षित
4000 फीट ऊंचाई पर इंडिगो के प्लेन से टकराया गिद्ध, रांची एयरपोर्ट कराई गई इमरजेंसी लैंडिग, सभी यात्री सुरक्षित फोटोः PTI

पटना से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर विमान से एक गिद्ध टकरा गया। गिद्ध के टकराने के बाद विमान को आपात स्थिति में रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है।

Published: undefined

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया, ‘‘रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से एक गिद्ध टकरा गया। जब यह घटना हुई, तब विमान रांची से करीब 10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था। पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा। इंडिगो का यह विमान रांची होते हुए पटना से कोलकाता जा रहा था। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा। इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Published: undefined

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जिस वक्त पक्षी से टकराई, उस वक्त वह करीब तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर थी। टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई। इंडिगो के इस एयरबस-320 पर क्रू मेंबर्स सहित 175 यात्री सवार थे। पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पायलट आपातकालीन रूप से सुरक्षित लैंडिंग की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। दोपहर करीब 2 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Published: undefined

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पायलट ने कौशल का परिचय देते हुए विमान की आपात लैंडिंग कराई। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टक्कर से विमान को कितनी क्षति हुई है, इंजीनियर इसका आकलन करने में जुटे हैं। सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

Published: undefined

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पक्षियों की वजह से विमान के उड़ान में बाधा में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले 8 मई को भी दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 116) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण खराबी आ गई थी। यह विमान दिन के 10:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। उसके बाद तकनीकी खराबी का पता चला। जांच की गई तो विमान के ब्लेड में एक मरा और एक जिंदा कबूतर मिला। बाद में रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान को रद्द कर दिया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined