हालात

जयललिता मौत मामले में थी कोई साजिश? आयोग ने अपने रिपोर्ट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे, की जांच की मांग

साल 2016 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे. जयललिता की मौत की हो गई थी। इस मामले पर एक पूर्व न्यायाधीश ने एक लंबी रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है कि इसकी जांच होनी चाहिए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की जांच करने वाले न्यायमूर्ति अरुमुगासामी आयोग ने जयललिता की पूर्व सहयोगी वीके शशिकला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन और डॉ सी शिवकुमार के खिलाफ जांच की सिफारिश की है। आयोग ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की।

राज्य सरकार ने 22 सितंबर, 2016 को अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए आयोग का गठन किया था।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में चश्मदीदों का हवाला देते हुए दावा किया कि जयललिता की मौत 5 दिसंबर के बजाय 4 दिसंबर को हुई थी। अरुमुगसामी आयोग ने पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को रिपोर्ट पेश की थी।

रिपोर्ट में सवाल किया गया है कि डॉ. रिचर्ड बीले के जयललिता को विदेश ले जाने के लिए तैयार होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री को इलाज के लिए विदेश क्यों नहीं ले जाया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन और अमेरिका के जाने-माने डॉक्टरों, जो राज्य सरकार के निमंत्रण पर अपोलो अस्पताल पहुंचे थे, ने एंजियोप्लास्टी का सुझाव दिया था, उसके बाद भी यह नहीं किया गया।

आयोग ने आगे कहा, इन सभी पहलुओं से, आयोग ने निष्कर्ष निकाला है कि वीके शशिकला वी.के. शशिकला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ जे. राधाकृष्णन और डॉ सी. शिवकुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाने चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!