हालात

वीडियो: देखें कैसे धनबाद में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में जमकर चले लात-घूंसे, सीएम ने भी की थी शिरकत

झारखंड के धनबाद में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की एक सभा में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि, जब हंगामा हो रहा था, तब तक संघ प्रमुख कार्यक्रम से जा चुके थे। इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास भी मौजूद हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के धनबाद में एक कार्यक्रम शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को पहुंचे थे। अब वहां से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए हैं। हालांकि, जिस दौरान हंगामा हो रहा था, उस समय मोहन भागवत कार्यक्रम से जा चुके थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ सीएम रघुबर दास भी मौजूद थे।

खबरों के मुताबिक, रविवार को क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख झारखंड के धनबाद पहुंचे हुए थे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों लोग जैसे ही मौके से रवाना हुए कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूसे चले चले और गालियां दी गईं। बताया जा रहा है कि जिस जीप पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री रघुवर दास सलामी ले रहे थे उसी जीप का ड्राइवर इस मारपीट में शामिल था।

मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने इस मामले को किसी तरह से शांत कराया। उन्होंने इस घटना को छोटी घटना बताते हुए कहा कि बड़े आयोजनों में इस तरह की बात तो होती ही रहती है। वहीं इस हंगामे से पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनने के लिए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Dec 2018, 2:22 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द