हालात

चुनाव के लिए हम तैयार, लोग महसूस करें कि AAP और BJP ने दिल्ली को कितना नुकसान पहुंचाया है: कांग्रेस

कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन ने कहा कि लोगों को दिल्ली के गैस चैंबर से खुद को बचाने के लिए वोट करना चाहिए, उन्हें अच्छी सरकार चुननी चाहिए, उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि केंद्र में बीजेपी और दिल्ली में आप के शासन से उन्हें कितना नुकसान पहुंचाया है।

चुनाव के लिए हम तैयार, लोग महसूस करें कि AAP और BJP ने दिल्ली को कितना नुकसान पहुंचाया है: कांग्रेस
चुनाव के लिए हम तैयार, लोग महसूस करें कि AAP और BJP ने दिल्ली को कितना नुकसान पहुंचाया है: कांग्रेस फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि वह और उसके प्रत्याशी पूरी तरह तैयार हैं और लोगों को यह अहसास करने के साथ मतदान करना चाहिए कि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली को कितना नुकसान पहुंचाया है।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस मे चुनाव की तारीख का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा, ‘‘कांग्रेस, उसके प्रत्याशी चुनाव के लिए तैयार हैं। हम तारीख की घोषणा का स्वागत करते हैं। मैं लोगों से चुनाव में वोट करने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को दिल्ली के गैस चैंबर से खुद को बचाने के लिए वोट करना चाहिए, उन्हें अच्छी सरकार चुननी चाहिए, उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि केंद्र में बीजेपी और दिल्ली में आप के शासन से उन्हें कितना नुकसान पहुंचाया है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दिल्ली रहने लायक थी। लोगों को कांग्रेस को वोट देना चाहिए।’’

नयी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि अब हमें मतदान की तारीख का पता है। हम पहले से ही काम कर रहे थे, लेकिन एक बार कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव अभियान नियोजित ढंग से चलाया जा सकेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस द्वारा तैयारी का अधिकांश कार्य पहले ही किया जा चुका है। हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं, हमारा एजेंडा तैयार है, हमारे मतदाता तैयार हैं और हम पूरे उत्साह के साथ चुनाव लड़ेंगे।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स