हालात

'हम चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो': TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “बीजेपी की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग (ईआईसी) जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या बीजेपी लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?”

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने मंगलवार को कहा कि पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हों क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘‘चालें निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं’’।

राज्यसभा में टीएमसी के नेता ने कहा कि क्या बीजेपी लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह निर्वाचन आयोग को "अपनी पार्टी के कार्यालय" में बदल रही है?

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “बीजेपी की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग (ईआईसी) जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या बीजेपी लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?”

ओब्रायन ने कहा, “निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम उच्चतम न्यायालय की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।”

ईसीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया है और इस पद पर विवेक सहाय को नियुक्त करने को कहा है जिन्हें आयोग ने एक बार निलंबित कर दिया था। टीएमसी ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है।

आयोग के फैसले की वजह से सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। भाजपा ने आयोग के फैसले का स्वागत किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट