हालात

मौसम का फिर बिगाड़ा मिजाज, दिल्ली में ठंड-कोहरे का डबल अटैक, AQI भी खराब

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा और कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई, जिससे आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और लोगों को दफ्तर, स्कूल व जरूरी कामों के लिए निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी।

Published: undefined

कोहरे ने थामी रफ्तार

सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा इतना घना रहा कि कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर तक पहुंच गई। खासकर हाईवे, फ्लाईओवर और खुली सड़कों पर धुंध का असर ज्यादा दिखा। वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी और फॉग लाइट्स का सहारा लेना पड़ा।

Published: undefined

तापमान में गिरावट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रात के समय पारा और गिरकर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Published: undefined

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुबह के वक्त मध्यम से घने कोहरे की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 6 से 8 फरवरी तक भी सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है, हालांकि इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Published: undefined

हवाई और रेल यातायात पर पड़ सकता है असर

कोहरे का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। हवाई और रेल यातायात पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। कई उड़ानों और ट्रेनों के देरी से चलने की आशंका जताई गई है। सुबह के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

हवा धीमी, प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

ठंड और कम हवा की रफ्तार के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है। अनुमान है कि AQI 250 से 300 के बीच रह सकता है। आज सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी का AQI 267 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। ऐसे हालात में सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Published: undefined

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी का सेवन करें और सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है, क्योंकि ठंड और प्रदूषण दोनों का असर उनकी सेहत पर ज्यादा पड़ सकता है।

Published: undefined

आगे क्या रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की उम्मीद है। तब तक लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined