हालात

बिहार में बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

तेज हवा और गरज-चमक के कारण खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सोमवार से राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है जिससे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

रविवार देर रात से ही बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव महसूस किया गया। सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत कई इलाकों में आसमान में घने बादल छा गए। सोमवार सुबह राजधानी पटना में भी मौसम बदला हुआ नजर आया।

Published: undefined

मौसम विभाग के अनुसार इस बदले मौसम का असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर और जमुई तक के इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनने के संकेत हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

तेज हवा और गरज-चमक के कारण खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं, मध्य बिहार के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है। वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इसके बाद 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined