
देश के कई हिस्सों में ठंड का असर थोड़ा कम होने के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव के चलते सुबह और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और गलन फिर से बढ़ने के आसार हैं।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 फरवरी को कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।
Published: undefined
उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का खतरा
उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है और सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जाएगी। खासकर खुले इलाकों और खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Published: undefined
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (29 जनवरी) की सुबह शीतलहर का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर के दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। शुक्रवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव बना हुआ है। 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद पछुआ हवाओं के चलते गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी इसका असर महसूस किया जाएगा। सुबह और रात के समय कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं, क्योंकि तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के बावजूद ठंड बनी रह सकती है, जबकि रात में तापमान और गिर सकता है। न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Published: undefined
बिहार की बात करें तो मौसम विभाग, पटना के अनुसार, आज राज्य के 5 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं। हालांकि इस सप्ताह बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Published: undefined
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को कोहरे और ठंडी हवाओं से सावधान रहने को कहा गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined