हालात

CM ममता को लेकर बाबुल सुप्रियो ने किया ऐसा ट्वीट की मच गया बवाल, मंत्रीजी को पोस्ट करना पड़ा डिलीट

हाल ही में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया, जिसे बाद में उन्होंने खुद डिलीट कर दिया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। इस बीच बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग में और तेजी आ गई है। नेता अपनी हदें पार करने में भी परहेज नहीं कर रहे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया, जिसे बाद में उन्होंने खुद डिलीट कर दिया।

दरअसल बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था कि बेटी पराया धन होती है। इस बार विदा कर देंगे। बाबुल सुप्रियो ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें ऊपर ममता बनर्जी की फोटो लगी थी और उस पर लिखा था मैं बंगाल की बेटी हूं। इस तस्वीर के नीचे अमित शाह की फोटो लगी थी और लिखा था इस बार विदा कर देंगे।

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर ये भी बताया था कि यह मीम बीजेपी की आसनसोल जिला यूनिट ने शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि कर ही देंगे इस बार विदा। बाबुल सुप्रियो ने भले ही ममता बनर्जी पर तंज कसने के चलते ये मीम शेयर किया हो लेकिन ये ट्वीट केंद्रीय मंत्री पर ही भारी पड़ गया।

टीएमसी नेताओं ने बाबुल सुप्रियो पर जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया। पश्चिम बंगाल की महिला और बाल कल्याण मंत्री डॉक्टर शशि पंजा ने बाबुल सुप्रियो पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जनप्रतिनिधि ही इस तरह की पितृसत्तात्मक बातें करेंगे तो क्या होगा।

साथ ही टीएमसी के समर्थकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसके बाद बाबुल सुप्रियो ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके अलावा ट्विटर पर बाबुल सुप्रियो की पोस्ट के खिलाफ #BanglaNijerMeyekeiChay ट्रेंड करने लगा। इसका मतलब है कि बंगाल अपनी बेटी ही चाहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है